मऊ, नवम्बर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुसरदह मोड़ स्थित कुंज टावर में दीवाली की देर रात शॉर्ट सर्किट से आर्या श्रृंगार घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक इंद्रसेन यादव दुकान की लाइट चालू छोड़कर घर चले गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने फोन कर उन्हें सूचना दी। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था। यह भी पढ़ें- Mau News: अदरी भट्ठा में देर रात लगी आग, तीन दुकानें जलकर राख, 3.60 लाख का नुकसान आग लगने की सूचना पर हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों न...