Mau News: शॉर्ट सर्किट से मीटर बोर्ड में लगी भीषण आग, डेढ़ सौ घरों की बिजली गुल
मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला डीह पर मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर के पास लगे मीटर बोर्ड में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते मीटर बोर्ड धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के चलते करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर के पास लगे मीटर बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मीटर बोर्ड से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे आग की चपेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.