Mau News: शिविर में 39 शिकायतों का निस्तारण, 2.50 लाख वसूले राजस्व
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर क्षेत्र के रसूलपुर में बिजली विभागर की ओर से शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की ओर से कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर के दौरान विभाग की ओर से बकाएदारों से 2.50 लाख रुपये राजस्व की वसूली भी की गई। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे समय से विद्युत बिल का भुगतान करते रहें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी 25 अगस्त को दरगाह में भी विद्युत शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में मिले 44 में 33 आवेदनों का किया निष्पादन यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.