Mau News: शिवालयों में जलाभिषेक , घरों में भजन-कीर्तन कर भोले को मनाया
मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलेभर में सावन माह के सावन के 15वें दिन श्रद्धालु देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन रहे। प्राचीन सहित सिद्ध मंदिरों में सुबह-सवेरे पैर रखने की जगह न रही। यहां भोलेनाथ का अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक हुआ। फिर रुद्री पाठ, शिवपुराण, शिव चालीसा हुआ। अधिकांश स्थनों पर ओम नमः शिवाय के जाप के बीच पार्थिक शिवलिंग का निर्माण किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व एवं अति पुण्यदायी फल वाला माना जाता है। पूरे जिले में इस समय बम-बम भोले, हर-हर महादेव की जयघोष सुनाई दे रही है। भोर में पौ फटते ही हर हर बम बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठ जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर क्षेत्र के शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर सुबह घी, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.