Mau News: शिवलिंग स्थापना के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर परिसर में भगवान शिव के शिवलिंग स्थापना के अवसर पर मंगलवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोगों ने एक साथ सहभोज में शामिल होकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार और समाज के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सावन के पावन माह में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय रहा। शिवलिंग स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति होकर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शिवलिंग स्थापना के बाद भंडारे में श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.