मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बुढ़ावर गांव में चोरों ने शनिवार की देर रात एक शिक्षिका के किराये के मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, इन्वर्टर-बैटरी, गैस सिलेंडर, टैबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी रविवार सुबह हुई। ग्रामीणों की सूचना पर शिक्षिका के पति रुपेश सिंह घोसी से बुढ़ावर पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और बाहर टूटे ताले पड़े थे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बाद में थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। घोसी निवासी रुपेश सिंह की पत्नी तमन्ना सिंह सीएमएस इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापिका हैं। वह बुढ़ावर गांव में मोनू विश्वकर्मा के किराये के मकान में रहती हैं। शनिवार को स्कूल के बाद वह अपने घर घोसी चली गई थीं। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह...