मऊ, सितम्बर 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में शातिर अपराधी को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई किया। क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने अपराधी सोनू कुमार निवासी ग्राम मतलूपुर थाना दक्षिण टोला को छह माह के लिए जिला बदर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...