मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मऊ। रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार को शहीद पारस स्मृति द्वार का रोटरी क्लब की गवर्नर पूनम गुलाटी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रोटरी क्लब की गर्वनर पूनम गुलाटी ने कहा कि शहीदों की याद में बनाया गया द्वार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि मौजूदा समय में हमें देशभक्ति की तरह कार्य करके राष्ट्र की उन्नत करने का कार्य करना चाहिए। कहा कि रोटरी समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करती है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति को भी आगे जाकर जरुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की सीख मिल सके। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह, जोनल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सिंह, डॉक्टर नासिर डॉ. उस्मानी, डॉ. असगर अली, शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...