Mau News: शहीदों की याद में निकाली प्रेम संदेश तिंरगा यात्रा
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आजादी के शहीदों की शहादत को याद करते हुए शुक्रवार को सभ्य भारत मिशन के तत्वावधान में प्रेम संदेश तिंरगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजमगढ़ मोड़ से खीरीबाग, सईदी रोड, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक तक गई। यात्रा के संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह देश अंग्रेजों की गुलामी से तो हमारे शहीदों, महापुरुषों के त्याग बलिदान से आजाद हो गया, लेकिन नफ़रत, भ्रष्टाचार ,नशा जैसी बुराईयों का गुलाम हो गया है। यह प्रेम संदेश यात्रा इन बुराईयों को जड़ मूल से खत्म कर देश को स्वस्थ, सुंदर, सभ्य बनाने के लिए सक्रिय रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि देश की आजादी पर चौतरफा खतरा है। सच्चे नागरिकों की जिम्मेदारी है कि देश को बेहतर बनाने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे। यात्रा में जयप्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.