मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोपागंज के ग्राम सभा शहरोज में वाराणसी-फोरलेन निर्माण के दौरान करीब पांच वर्ष पहले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और राजकीय हाईस्कूल के भवन तोड़ दिए गए थे। विद्यालय भवन निर्माण के लिए करीब 1.57 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे करीब 350 छात्र-छात्राओं को पंचायत भवन के महज दो कमरों में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शहरोज एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव उमाशंकर राय (पं. सोनू राय) ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय भवन निर्माण के लिए शीघ्र भूमि आवंटित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ...