Mau News: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने अमिला-बोझी मार्ग किया जाम
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव पेट्रोल पंप के पास संचालित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण-महिलाओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। महिलाओं ने अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। तब जाकर मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के आस-पास शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। नशे में धुत लोग महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करने के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं ने कहा कि दुकान खुलने के बाद गांव में शराबियों की संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.