Mau News: शराब की दुकान में चोरी के तीन तीन शातिर चोर गिरफ्तार
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने मंगलवार की भोर में शराब की दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को छह घंटे के भीतर दबिश देकर रैनी बागीचा के पास से गिरफ्तार कर लिए। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के बीस हजार रुपये नगद समेत तमंचा और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार चोरों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। स्थानीय थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत दसई पोखरा में सरकारी देशी शराब की दुकान स्थित है। मंगलवार की भोर में तीन शातिर चोर छत के रास्ते देशी शराब की दुकान में घुस गए और कैश बाक्स में रखे 20 हजार रुपये नगदी चुराकर फरार हो गए थे। घटना की बाबत सेल्समैन की तरफ से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस बीच थानाध्यक्ष बसंत लाल दलबल के साथ चोरों की खोजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.