मऊ, जुलाई 31 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कंपोजिट शराब की दुकान एवं देसी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर स्टॉक सही नहीं पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया। कैलेंडर तिराहा, विजय स्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन एवं सरकारी अस्पताल के निकट स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि जिसको भी शराब बेचे स्कैनर के माध्यम से बिक्री की जाए। साफ-सफाई के साथ ही सीसीटीवी सही हालत में होनी चाहिए एवं जारी किए गए नियमों का भी पालन होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Orai News: मूनलाइट बार पर आबकारी विभाग का छापा, 114 बीयर केन ...