Mau News: शमशाबाद शिव मंदिर से श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को करहां क्षेत्र स्थित प्राचीन शमशाबाद शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में पीत वस्त्रधारी युवतियों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कीं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयघोष करते हुए शमशाबाद से करहां बाजार होते हुए गुरादरी मठ पहुंचे। गुरादरी मठ पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र पाताल गंगा सरोवर की परिक्रमा की और वहां से अपने कलश में पवित्र जल भरकर पुन: शमशाबाद शिव मंदिर के लिए प्रस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.