Mau News: शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें विभाग : डीएम
मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को प्रवर्तन विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ प्रवर्तन कार्रवाई एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा कैंप कार्यालय स्थित सभागार में की। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि किसी भी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली नहीं की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा संबंधित विभागों को जो भी लक्ष्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.