Mau News: व्यापार मंडल ने बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की किया मांग
मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक अलाउद्दीनपुरा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन प्रदेश आईटी मंच के महामंत्री आनंद ओमर ने किया। बैठक के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में जर्जर हो चुकी सड़कों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मऊ नगर से सदर चौक बाजार से भेली बाजार होते हुए बंधा रोड पर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढो में तब्दील हो गई है। यही सड़क भेली बाजार से मिर्ची मस्जिद तक टूट-फूट कर जर्जर अवस्था में हो गई है। इन सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने कहा कि चिरैयाकोट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.