Mau News: व्यापारी के बंद मकान से नकदी समेत दस लाख के आभूषण चोरी
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गुरूमहा गांव में किराना व्यापारी के ताला बंद मकान से मंगलवार की रात लगभग 8.45 बजे चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 30 हजार रुपये नकदी चुरा लिया। इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर परिजन अवाक रह गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गुरूमहा निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि मर्यादपुर बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर आया और भोजन करने के बाद मकान बंद कर दुकान चले गए। उनका मकान मधुबन-बेल्थरा मार्ग के किनारे स्थित है। रात करीब 8.45 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा हल्का खुला मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.