Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या के सिंहासन पर विराजे श्रीराम
मऊ, अक्टूबर 25 -- गोंठा रामलीला में श्रीराम का राज्याभिषेक Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा की ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार रात प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच प्रभु श्रीराम अयोध्या के सिंहासन पर विराजे तो रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। राज्याभिषेक के साक्षी बने लोगों ने जयकारे लगाकर प्रभु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। राज्याभिषेक की रस्म में गुरु वशिष्ठ ने सबसे पहले प्रभु श्रीराम के मस्तक पर तिलक लगाया। इसके बाद लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित अन्य पात्रों ने तिलक कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.