मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में सोमवार को 60 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव निवासी 60 वर्षिय सहोदरी देवी पत्नी स्वर्गीय नेबुलाल के परिवार का एक दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर रोहित साहनी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। मामले में रोहित साहनी पुत्र सुरेंद्र साहनी की तहरीर पर दोहरीघाट थाने...