मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के जमीन बरामदपुर मोहल्ले में स्थित वृद्धाश्रम का गुरुवार देर शाम मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रत्येक कमरे में पहुंचकर बुजुर्गों के रहने, बैठने, खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित की। साथ ही वृद्धजनों के लिए जूते और बक्से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को समय से दवा, भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम की प...