Mau News: वृद्धाश्रम में मनाया माता मंगला जी का जन्मोत्सव सप्ताह
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। परम पूज्य करुणामयी माता श्री मंगला जी के पावन जन्मोत्सव सप्ताह के अवसर पर रविवार को हंस ज्योति, हंस कल्चरल सेंटर की इकाई, शाखा मऊ की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारा-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के बीच समय बिताकर उन्हें प्रेम, सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया गया, जबकि सत्संग में प्रेम, करुणा, सद्भाव और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों का सम्मान करना, उनकी भावनाओं को समझना और सुख-दु:ख में सहभागी बनना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय दायित्व है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.