Mau News: विष्णु मंदिर से लाखों कीमती चांदी की मूर्तियां चोरी, आक्रोश
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर दलित बस्ती स्थित वर्षों पुराने विष्णु मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने दरवाजा खोलकर चांदी की लक्ष्मी और हनुमान जी की मूर्तियां चोरी कर लीं। दोनों मूर्तियों का वजन करीब तीन किलो बताया जा रहा है। सुबह चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर सीओ घोसी, थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। फिरोजपुर दलित बस्ती में घनी आबादी के बीच वर्षों पुराना विष्णु मंदिर स्थित है। मंदिर में पत्थर की भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ लक्ष्मी और हनुमान जी की चांदी की मूर्तियां भी स्थापित थीं। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम पुजारी मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.