मऊ, नवम्बर 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.हवलदार कुमार पंकज के नेतृत्व में विश्व मधुमेह दिवस पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले हर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच सहित दवाएं उपलब्ध कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डा.हवलदार कुमार पंकज ने मधुमेह और इसके रोकथाम के लिए विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जीवन शैली और खानपान के बारे में बताया। मधुमेह के रोगियों को एनसीडी चिकित्सक डॉ.हरिश्चंद्र जायसवाल, एनसीडी काउंसलर अमित मद्धेशिया, एनसीडी एलटी अशोक चौहान द्वारा शुगर एवं बीपी की जांच की गई एवं दवा उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मधुमेह गंभीर लेकिन नियंत्रित होने वाली बीमारी : डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी इस अवसर पर डा.एसएन आर्य, ...