मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विद्युत वितरण मंडल, मऊ द्वारा विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अधीक्षण अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 8005499561, टेलीफोन नंबर 0547-2228466 पर उपभोक्ता सम्पर्क कर सकते हैं। 16 अक्तूबर से अग्रिम आदेश तक कंट्रोल रूम के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं तथा उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गा पूजा में बिजली आपू...