मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के विस्तार के कारण प्रभावित प्राथमिक विद्यालय चिरैयाडांड़ शिक्षा क्षेत्र बड़रांव के नए भवन के निर्माण के लिए नगर पंचायत अमिला ने ऐसी भूमि का नि:शुल्क प्रस्ताव किया है, जिसमें वर्तमान में पोखरी के रूप में है। इसमें पूरे गांव के सैकड़ों घरों का पानी व बरसात का पानी गिरता है। और तो और उस भूमि तक जाने के लिए प्रमुख मार्ग से कोई रास्ता भी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष भी व्याप्त है। बताते चलें कि नगर पंचायत अमिला को पत्र भेजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने...