Mau News: विद्यालय एवं छात्रावास का हस्तांतरण निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश
मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने शनिवार को विकास खण्ड रानीपुर के रामबन काझा स्थित नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास के भवनों का भवन हस्तांतरण जांच समिति के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को विद्यालय एवं छात्रावास का हस्तांतरण निर्धारित मानकों के अनुरूप समयसीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं, स्टाफ रूम, एनसीसी रूम, स्पोर्ट्स रूम तथा शौचालयों का जायजा लिया। इसके साथ ही बालिका छात्रावास के भवन का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भवनों की गुणवत्ता, निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जांच करते हुए आवश्यक निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.