Mau News: विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने निर्देश
मऊ, सितम्बर 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं विद्यालय की शैक्षणिक तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित नवाचार एवं कौशल केंद्र का शुभारंभ भी किया।बैठक में विद्यालय के आगामी विकासपरक कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद विद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के हित से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को समिति द्वारा संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.