Mau News: विदेश भेजने के नाम पर 1.42 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.42 लाख की ठगी के मामले में पहले गाजीपुर में केस दर्ज हुआ, जिसके बाद केस को मऊ ट्रांसफर कर दिया गया है, क्योंकि आरोपी चिरैयाकोट क्षेत्र के हैं। गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जलालाबाद निवासी रियाज अहमद पुत्र स्व.मो.राशिद का आरोप है कि युसूफाबाद, थाना चिरैयाकोट, मऊ निवासी तबरेज आलम और उसकी पत्नी हुमा बेगम निवासी युसूफाबाद, गुलफ्शा पत्नी मो.नदीम, मो.नदीम निवासी डुगडुगवा आजमगढ़, मो.उमर व शेरशाह ने सऊदी के रियाद में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर वीजा लगवाने के बहाने नकद व फोन-पे के माध्यम से कई ट्रांजेक्शन के द्वारा कुल 1,42,500 रुपये ले लिए और दिल्ली से रियाद का फर्जी हवाई टिकट थमा दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.