Mau News: विजयादशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और अधर्म के अंतर को बताया
मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद।विजयादशमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दोहरीघाट के परिसर में बुधवार को आरएसएस स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शस्त्रों का विधिवत पूजन कर परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ता श्रीकांत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी दिन वर्ष 1925 में डॉ. बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। यह विजय किसी व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति पर नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्राचीन भारतीय परंपराओं को सहेजते हुए अपने उत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.