Mau News: विक्ट्री इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ
मऊ, नवम्बर 18 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। विक्ट्री इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 20 नवंबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र राय ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मां गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों और आमजन के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक, जीवनोपयोगी एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने के साथ ही ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। यहां विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का चयन कर उनके माध्यम से ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं। मेले का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.