मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लगभग 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस से घायल को लावारिस के रूप में रानीपुर सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा पूछताछ में घायल ने अपना नाम कृष्णा बताया। उसकी बातों से मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। फिलहाल लावारिस में उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...