Mau News: वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलोरा निवासी अरुण कुमार पुत्र जियालाल एवं विपिन पुत्र राम केवल सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे बाइक से बैठकर मुहम्मदाबाद से किसी कार्य के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मढैया चट्टी के पास अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दूरभाष पर 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.