Mau News: वाराणसी प्लान खबर:दुर्गा पंडालों में दिखेगा एआई और मोबाइल के दुष्प्रभाव का दृश्य
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के साथ ही जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 450 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस बार पूजा पंडालों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति और देश की सैन्य शक्ति की झलक भी देखने को मिलेगी। कहीं एआई और मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के दुष्प्रभावों को दर्शाया जाएगा तो कहीं आदर्श गांव, आत्मनिर्भर भारत और राम मंदिर की थीम आकर्षण का केंद्र बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य के साथ राफेल और सुखोई के मॉडल भी लोगों का ध्यान खींचेंगे। आकर्षक पंडालों को अंतिम रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समितियां प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे रही हैं।
पूजा आयोजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.