Mau News: वलीदपुर साधन सहकारी समिति के बरामदे तक जलजमाव
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश के चलते वलीदपुर साधन सहकारी समिति परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। समिति के बरामदे तक पानी भर जाने से खाद और अन्य कृषि सामग्री लेने पहुंच रहे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है। बरामदे तक पानी पहुंचने के कारण किसानों को समिति कार्यालय तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग किया है। किसानों के अनुसार समिति से बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों के किसान जुड़े हैं। खेती-किसानी के मौसम में खाद और बीज लेने के लिए प्रतिदिन किसान यहां पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में जलभराव रहने से उन्हें घंटों परे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.