मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता।रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में नगर के ब्राह्मणपुरा मुहल्ला स्थित राजगद्दी मैदान में आयोजित रामलीला में रविवार की देर रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। वनवास से लौटने के बाद भगवान राम के राजतिलक का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम और मां सीता के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। राज्याभिषेक के मंचन के दौरान पूरा लीला स्थल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और मां सीता के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। रामलीला के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पारंपरिक मेले में खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। देर रात तक राजगद्दी मैदान में चहल-पहल बनी रही। ...