Mau News: लेखपालों का आनलाईन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार आज से, सेवाएं होंगी प्रभावित
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विभिन्न मांगों और वेतमान में बढ़ोत्तरी को लेकर विगत तीन अक्तूबर से अतिरिक्त कार्य छोड़ने के बाद चारों तहसील के लेखपाल आज से ऑनलाइन कार्यों का सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। लेखपालों ने तहसील के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। लेखपालों की हड़ताल से आनलाईन जारी होने वाले आय, जाति, निवास व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र का कार्य प्रभावित होगा और फार्म भरने के लिये प्रमाण पत्रों के जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड सकता है। बता दें कि विगत तीन अक्तूबर 2026 को स्थानीय तहसील के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया था और सरकार के समक्ष अपनी आठ प्रमुख मांगे रखी। जिसमें ग्रेड पे 2800 किए जाने, वेतन विसंगति दूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.