मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी और स्वॉट टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर पखईपुर अंडरपास के पास से तीन शातिर लुटेरों को 3450 रुपये नगदी, दो तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान किया। गिरफ्तार लुटेरों ने स्वीकार किया कि वे 9 अगस्त को बढ़ुवा गोदाम स्थित मेडिकल स्टोर से हुई लूट की घटना में शामिल थे। स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुवागोदाम स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर से सात दिन पूर्व तमंचा सटाकर लूट की घटना हुई थी। लूट की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने दो टीमों का गठन किया था। एसपी के निर्देश पर थाना सरायलखंसी और स्वॉट टीम रविवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मि...