Mau News: लामी अंडरपास में घुटनों तक पानी, एक दर्जन गांवों का रास्ता दुर्गम
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर लामी गांव के पास बना अंडरपास बारिश के दौरान ग्रामीणों के लिए समस्या का सबब बन गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अंडरपास में घुटनों तक बारिश का पानी भर गया है। बीते एक सप्ताह से पानी भरा होने के कारण करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित है। मार्ग बाधित होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को पांच किमी से अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के निर्माण के समय से ही इसके मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया जाता रहा है। अंडरपास की ऊंचाई कम होने के कारण बड़े वाहन यहां से नहीं निकल पाते हैं, जबकि छोटे वाहन भी मुश्किल से गुजरते हैं। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.