मऊ, अक्टूबर 30 -- Mau News: मऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के समस्त लाभार्थियों एवं उनके माता-पिता को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की किस्त लाभार्थी बच्चों के खाते में ही अंतरित की जानी है। उन्होंने बताया की माता-पिता अपने बच्चों का खाता खुलवाकर बच्चों के आधार से लिंक करवा दें, यदि बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है उस दशा में बच्चों का खाता माता-पिता के साथ खुलेगा, परंतु प्रथम नाम बच्चे का होगा। उक्त के क्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों एवं उनके माता पिता अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों का खाता खुलवाते हुए खाते की छायाप्रति जिला प्रोबेशन कार्यालय, मऊ में शीघ्र जमा करा दें। ----------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...