Mau News: लाड़नपुर में बहुउद्देशीय सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन, किसानों को गांव में मिलेंगी सुविधाएं
मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विकास खंड कोपागंज की ग्राम पंचायत लाड़नपुर में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नवगठित समिति का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मऊ के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही जनपद में सहकारिता के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के निरंतर प्रयासों से किसानों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं उनके गांव और घर तक पहुंचाई जा रही हैं। लाड़नपुर में समिति की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को सहकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Mau News: बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति का हुआ उद्घाटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.