मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर बीबीपुर गांव में 15 दिन पूर्व चोर नए विद्युत आपूर्ति पोल से 9 लाख 28 हजार रुपये मूल्य का हाईटेंशन (एसटी) तार चुरा ले गए। घटना के बाबत मोलनापुर के जेई की तहरीर पर बिजली विभाग के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी हाईटेंशन तार चोरी करने वाले चोरों का कोई भी सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनापुर-बीबीपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए हाईटेंशन तार बिछाने की प्रक्रिया विभाग की तरफ से किया जा रहा था। इस बीच आठ अगस्त की रात को चोर 9 लाख 28 हजार रुपये मूल्य का हाईंटेशन एसटी तार चुरा ले गए। घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण...