Mau News: लमुहिया पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराकर होगा सुंदरीकरण
मऊ, अगस्त 1 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित लमुहिया पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कर उसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पोखरी की भूमि का सीमांकन कराया। साथ ही चार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर पोखरी की वास्तविक सीमा का निर्धारण किया गया, ताकि वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार लमुहिया पोखरी की भूमि का सीमांकन कराया गया है। सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर जिन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.