मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला के मूल निवासी व वर्तमान में स्थानीय नगर के मदापुर समसपुर में रह रहे एक व्यक्ति से लखनऊ में जमीन व सोने के सिक्के दिलाने के नाम पर एक लाख 5 हजार 300 की ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है।

घटित हुई घटना कोतवाली अंतर्गत अमिला के मूल निवासी व वर्तमान में नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर में रह रहे राजा राम सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि तिलई बुजुर्ग निवासी विनोद मौर्या, अमिला के छेदीलाल मौर्य और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयाव निवासी माहेश्वर मौर्य ने अपने को ओसान कंपनी का एजेंट बत...