मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: दोहरीघाट। कस्बे में मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चालक घायल हो गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया। कस्बे के नवापूरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कन्नौजिया पुत्र घुरपत्तर ऑटो से दुकानों पर पानी का सप्लाई करता है। मंगलवार को भी प्रतिदिन की भांति पानी की पहुंचा रहा था। सुबह 10 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रहे रोडवेज बस ने चौक पर टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...