Mau News: रोजगार मेले में पहुंचे 831 अभ्यथी, 467 का हुआ चयन
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ द्वारा संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 831 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 467 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं से भी सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में अधिक से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.