Mau News: रोजगार मेले में पहुंचे 45 अभ्यर्थियों में से15 का चयन
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सहादतपुरा स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में कुल 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनका साक्षात्कार के माध्यम से कम्पनी के अधिकारियों ने 15 अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने युवाओं से अपील किया कि वे सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेलों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.