मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शार्टकट के चक्कर में अधिकतर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रोग साइड वाहन का संचालन कर अपनी एवं यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।ऑनलाइन चालान और भारी जुर्माना भी रांग साइड में चलने वाले वाहन चालकों पर लगाम नहीं कस पा रहा है। यही कारण है कि आए दिन कहीं न कहीं रांग साइड चलने के कारण लोगों को सड़क दुघर्तना में दुघर्तना में अपनी जान गंवानी पड़ रही है। वहीं नगर क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने को लेकर डिवाइडर का निर्माण कराया गया है। बावजूद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं रांग साइड चलने से आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे होते हैं और निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। इस बाबत जिला प्रशासन, संभागीय और यातायात विभाग द्वारा जन जागरूकता रैली का भी असर होता नहीं दिख रहा है। य...