मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग खराब होना स्वीकार्य नहीं होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर योजना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की खराब प्रगति से जनपद की समग्र रैं...