Mau News: रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया जागरुक
मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं पर्यावरण को लेकर जहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वही रेल के कर्मचारी रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा एवं चमकीला बनाने के लिए जुटे हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सूर्यनाथ एवं कर्मचारी विजय प्रजापति, जितेंद्र कुमार आदि कर्मियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। स्टेशन अधीक्षक सूर्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसके अलावा पर्यावरण बनाए रखने के लिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं, ताकि यही पेड़ पौधे बड़े होकर हमें हवा तथा ऑक्सीजन प्रदान करेंगे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर स्थानीय रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.