मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित चीनी मिल के पास मंगलवार की सुबह करीब पौने आठ बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक़ की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी निवासी 40 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र स्व.शिवचरण मंगलवार की सुबह किसी काम से घर से निकला था। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवां स्थित चीनी मिल के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि वाराणसी से दोहरीघाट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार ...